झारखंड की राजधानी रांची समय पूरे राज्य में भाईचारे के साथ मनायी गयी बकरीद
लोगों ने मस्जिदों-ईदगाहों में एक साथ पढ़ी नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टीम एबीएन, रांची। 28 मई झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य भर में गुरुवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार भाईचारे के साथ मनायी गयी और मस्जिदों-ईदगाहों में एक साथ नमाज पढ़ी गयी। बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
हर जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। इस खास मौके पर पूरे जिलों में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।