Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : स्नान करने गयी दो बच्चियां तालाब में डूबीं, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : स्नान करने गयी दो बच्चियां तालाब में डूबीं, मौत
विज्ञापन

तालाब में नहाने गयी दो बच्चियों की डूबकर दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंबा गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

रातभर आसपास के इलाकों बच्चियों को तलाश रहे थे परिजन  

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की बेटी प्रियांशु कुमारी (8) और परमेश्वर राम की बेटी रेशमा कुमारी (10) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने निकली थीं। शाम तक दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने रातभर आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

तालाब में मिले दोनों बच्चियों के शव

बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ बच्चों की नजर तालाब में दोनों बच्चियों पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गये। घटना की सूचना मिलते ही नगर उंटारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानिये घटना पर क्या बोली पुलिस  

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियां लकड़ी चुनने के लिए गयी थीं। भीषण गर्मी के कारण वे तालाब में नहाने उतर गयीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस तालाब में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर घेराबंदी कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और चेतावनी बोडर् लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,383