Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जनसेवा के प्रतीक थे राजेंद्र बाबू : सुखदेव भगत

जनसेवा के प्रतीक थे राजेंद्र बाबू : सुखदेव भगत
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत ने पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- राजेंद्र बाबू जनसेवा के प्रतीक थे... 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत  झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर ढोरी स्थित स्टाफ क्वार्टर, बेरमो पहुंचे। वहां उन्होंने स्व. राजेंद्र बाबू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके ज्येष्ठ पुत्र विधायक कुमार जयमंगल, बहू अनुपमा सिंह, पत्नी एवं अन्य परिजनोंसे मुलाकात कर अपनी ओर से संवेदना व्यक्त किये। 

मौके पर सांसद भगत ने कहा, राजेंद्र बाबू झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और आम जनता की सेवा में लगा दिया। मंत्री रहते हुए उन्होंने झारखंड के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसरोकारों से जुड़ाव हम सबके लिए प्रेरणा है। 

सांसद ने कहा कि स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने हमेशा शोषित-पीड़ित वर्ग की आवाज बुलंद की। ट्रेड यूनियन से लेकर विधानसभा तक, उन्होंने मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को बेरमो सहित  झारखंड की जनता कभी नहीं भूल सकती।

राजेंद्र बाबू केवल नेता नहीं, बल्कि हमारे अभिभावक थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही हम सच्ची श्रद्धांजलि उन्हें दे सकते हैं। मौके पर राजेश रुद्रा, शाहिद अहमद वेलू एवं अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,382