एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सह समाजसेवी राज कुमार महतो एवं असलम मंसूरी का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी द्वारा दोनों समाजसेवियों पर लगाये जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
रत्नेश कुमार ने कहा कि रजनी रवानी अपना वर्चस्व कायम करने के लिए आजसू पार्टी के कुछ लोगों के साथ मिलकर बांसजोड़ा मर पीट की घटना को अंजाम दिये और ये घटना में पूरी तरह आजसू पार्टी के लोग जिम्मेवार है और अनसब पर प्रशासन से आग्रह है कि आजसू पार्टी के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
रत्नेश कुमार ने कहा कि राज कुमार महतो एवं असलम मंसूरी वर्षों से लोयाबाद क्षेत्र में समाज सेवा करते आ रहे हैं और गरीब, मजदूर तथा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करते हैं। क्षेत्र में किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर इनके पास पहुंचता है तो उसका समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि लोयाबाद में समाजसेवा के क्षेत्र में दोनों का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों से देखा जा रहा है कि आजसू पार्टी द्वारा दोनों समाज सेवी नेताओं की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
आजसू पार्टी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर झूठे आरोप लगा रही है। अवैध कोयला कारोबार से जुड़े आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया। रत्नेश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाये, ताकि सच्चाई सामने आ सके।