रांची में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी सेना का जवान; पुलिस ने की गिरफ्तारी
टीम एबीएन, रांची। रांची में एक 38 वर्षीय सेना के जवान को कॉलेज छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को लालपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब 23 वर्षीय छात्रा कॉलेज से अपने घर लौट रही थी।
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान हरियाणा का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग नामकुम में थी। मामले की आगे जांच जारी है।