- रांची में सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार को युद्धस्तर पर पूरा करें : संजय सेठ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गेल (इंडिया) लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय में शहर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति (पीएनजी) एवं सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
रक्षा राज्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रांची शहर के अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।