Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पाकुड़ : अवैध संबंध के शक में पति बना कातिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकुड़ : अवैध संबंध के शक में पति बना कातिल
विज्ञापन
  • अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, पहले पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया; फिर बेटी की भी ले ली जान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर और अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। 

उसने बताया कि आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और घर के आंगन से लड़की का शव बरामद किया। 

एसपी ने बताया कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी लापता है, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आरोपी से भी पूछताछ की। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खोद कर निकाला गया। 

पुलिस ने गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, वहां से मिट्टी के नमूने एकत्र करने के साथ ही खून से सना हुआ गमछा भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कथित अवैध संबंध के संदेह के कारण उसने हत्याएं कीं।

विज्ञापन