Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बुद्धा फाउंडेशन ने आर्थिक पिछड़े बच्चों को दिये नूतन वस्त्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुद्धा फाउंडेशन ने आर्थिक पिछड़े बच्चों को दिये नूतन वस्त्र
विज्ञापन
  • बुद्धा फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक पिछड़े बच्चों को नूतन वस्त्र दिया गया

टीम एबीएन, रांची । जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री रामप्रवेश बल संस्कार केंद्र, वीर बिरसा नगर, रांची में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ई. जी.के. शर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार माथुर एवं अतिथि ई. नागेंद्र प्रसाद और ई. एच.पी. भगत ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्थिक पिछड़े बच्चों की सहायता करना ईश्वरीय कार्य है, ऐसे कार्य में समाज के समृद्ध और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सेवा कार्य से जो सुख का अनुभव होता है वह किसी और कार्य में कहां।

कार्यक्रम के दौरान 30 आर्थिक पिछड़े बच्चों को नूतन वस्त्र दिया गया। जिन में 20 बच्चियों को फ्रॉक सूट, पजामा एवं दुपट्टा मिला । वही 10 बच्चों को टी-शर्ट मिला। सभी नूतन वस्त्र फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किया गया था।

फाउंडेशन के सेवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. जी.पी. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलता रहेगा। सभी का सहयोग और समर्थन लगातार रहा तो बहुत से आर्थिक पिछड़े बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

फाउंडेशन के सी.ई.ओ. डॉ भारत भूषण ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के सहयोग से ही चलता है। कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र प्रसाद एवं हरेंद्र प्रसाद भगत को ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से चरवा भगत, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी एवं संजना कुमारी का रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,725