Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

26 मई को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा : रंजीत साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
26 मई को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा : रंजीत साहू
विज्ञापन
  • 26 मई को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा : रंजीत साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में आगामी 26 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बड़ा तालाब परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तालाब परिसर में साफ-सफाई, लाइट व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।

साथ ही नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर गंगा आरती को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, विजय खत्री, रंजीत साहू, चंदन गोयल, अशोक कासकर, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, चंदन गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,442