- मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं हरि ओम स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में रूबरू कार्यक्रम का आयोजन 27 को
टीम एबीएन, रांची। वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक संतुलन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं हरि ओम स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में रूबरू नामक एक विशेष प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4:30 बजे से डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध Spiritual Healer, Empowering Orator, Life Coach एवं Motivational Speaker डॉ. मोनिका सिंघल होंगी। डॉ. सिंघल देशभर में अपने प्रेरणादायी वक्तव्यों, सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जानी जाती हैं। वे अपने अनुभव एवं ज्ञान के माध्यम से लोगों को मानसिक तनाव से उबरने, आत्मविश्वास बढ़ाने, जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोनिका सिंघल उपस्थित लोगों को जीवन में बढ़ते तनाव, पारिवारिक एवं सामाजिक चुनौतियों, मानसिक दबाव तथा आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न परेशानियों से निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन देंगी। साथ ही वे आत्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच, मेडिटेशन एवं मोटिवेशन के माध्यम से जीवन को सफल एवं संतुलित बनाने के सूत्र साझा करेंगी।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। प्रवेश केवल पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होगा एवं रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निशुल्क रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें :
- नीरज अग्रवाल 99348 87355
- अमित शर्मा 9835903000
- गौरव अग्रवाल 9798159755
- रवि अग्रवाल 9308370772
शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है। रूबरू कार्यक्रम लोगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा हमेशा सामाजिक एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। रूबरू कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हें जीवन को बेहतर तरीके से जीने की प्रेरणा देना है। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी ।