Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राम कनाली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राम कनाली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार
विज्ञापन

रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राम कनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मुहाने खोलकर कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के लगातार विरोध के बावजूद खुलेआम कोयले की तस्करी जारी है। आखिर कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? जिसके बल पर बार-बार शिकायत और विरोध के बाद भी अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। 

राम कनाली ओपी क्षेत्र में कोयला तस्करों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। तस्करों को ना तो पुलिस का भय है और न ही प्रशासनिक कार्रवाई का डर। कोयला माफिया प्रशासन को भी गुमराह कर अवैध कारोबार को लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे ईमानदार एसएसपी और थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल हो रही है।  

केशलपुर बिजली घर के सामने दो सिम में अवैध माइंस संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा केशलपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक अवैध मुहानों से कोयला निकासी का कार्य जारी है। कई स्थानों पर हजारों बोरी कोयला खुलेआम भंडारित कर रखा गया था, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर जल्द अंकुश लगाया जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,646