एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष अनिल उरांव ने आज वार्ड नंबर आठ के न्यू रोड, बजरंगबली मंदिर के पीछे दोनों मोहल्लों का दौरा किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर भी उनके साथ दौरे में शामिल थी।
अध्यक्ष ने जनता से रूबरू होते हुए जाना कि बरसात के मौसम में नाली की समस्या के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने भी यह बताया कि पूर्व में ही पिछले बोर्ड में इन मोहल्ले के नाली के लिए लिख कर दिया गया था, लेकिन इस बीच में ढाई साल चुनाव नहीं हुआ और कार्य बंद रहा।
इस पर अध्यक्ष ने कहा कि बरसात से पहले ही आपकी नाली की समस्या का समाधान करने का मेरा प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ एवं विकसित लोहरदगा ही हमारा उद्देश्य है। वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने कहा कि वार्ड नंबर 8 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प हम लोगों का है। इस मिशन पर हम लोग कार्य कर रहे हैं।
मौके पर सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह, मोहल्ले वासी बीघन राम, रवि राम, भुवनेश्वर राम, सविता देवी, चिंता देवी, गीता देवी, पूजा देवी, केशव राम, संजीत राम, विनय राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।