झारखंड के बोकारो में आॅनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 980 मेडिकल स्टोर बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की करीब 980 मेडिकल दुकानें बंद रहीं।
यह बंदी आॅनलाइन दवाओं की बिक्री और भारी छूट के विरोध में आयोजित की गयी।
राज्य संगठन के निर्देश पर हुए इस आंदोलन का असर पूरे जिले में देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों को दवाएं खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा।