Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मासूम अदिति पांडे मामले पर कार्रवाई तेज कर पीड़ित परिवार को संतुष्ट करे प्रशासन : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मासूम अदिति पांडे मामले पर कार्रवाई तेज कर पीड़ित परिवार को संतुष्ट करे प्रशासन : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी हेतु सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन, न्याय की मांग हुई बुलंद 

टीम एबीएन, रांची। 18 माह की मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आज 20 मई 2026 को सदर थाना, रांची के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के द्वारा एसएसपी राकेश रंजन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

कार्यक्रम में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, अदिति की माता अंकिता पांडे, पिता मनीष पांडे, बड़ी संख्या में महिला, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर मासूम बच्ची की सुरक्षित वापसी एवं त्वरित न्याय की मांग को बुलंद किया। 

इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले 12  दिनों से एक 18 माह की मासूम बच्ची का लापता रहना अत्यंत गंभीर विषय है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 

प्रशासन इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करे। प्रशासन तत्काल अदिति का स्थिति स्पष्ट कर परिजन को संतुष्ट करे। साथी ही उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी तक न्याय और इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। 

प्रदर्शन के उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बच्ची की अविलंब सकुशल बरामदगी, उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं मामले की नियमित मॉनिटरिंग की मांग की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि एक मासूम बच्ची की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है, ऐसे मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

अंत में देवेन्द्र नाथ महतो ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इंसानियत और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें, ताकि मासूम अदिति अपने परिवार तक सुरक्षित लौट सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,665