Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलाूम : हरिहरगंज के इंडेन गैस गोदाम से 275 सिलेंडर की चोरी, मामला दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलाूम : हरिहरगंज के इंडेन गैस गोदाम से 275 सिलेंडर की चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज पलामू। शहरी क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित अपना इंडेन ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम से 275 गैस भरा हुआ सिलेंडर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में औरंगाबाद जिला के माली थाना अंतर्गत रतनपुरा निवासी प्रोपराइटर दीपक कुमार ने हरिहरगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

जिसके अनुसार 19 मई की शाम उनका स्टाफ रतनपुरा निवासी अनुज कुमार गोदाम बंद कर अपने घर चला गया था। 20 मई की दोपहर 1 बजे दुकान के चहारदीवारी में लगा छोटा गेट का ताला खोलकर अंदर गया। तो बड़ा गेट का ताला टूटा पाया। साथ ही गोदाम में रखा हुआ गैस से भरा हुआ 275 सिलेंडर गायब पाया। 

प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को मुजफ्फरपुर डिपो से एक ट्रक गैस से भरा सिलेंडर आया था। घटना की सूचना मिलते ही एस?आई संतोष कुमार, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। 

उधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि इंडेन गैस वितरक दीपक कुमार द्वारा 275 सिलेंडर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,515