Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रवण राय के बयान पर भड़का विरोध, धनबाद की राजनीति गरमायी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रवण राय के बयान पर भड़का विरोध, धनबाद की राजनीति गरमायी
विज्ञापन
  • श्रवण राय के बयान पर भड़का विरोध, सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग : रत्नेश कुमार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर की राजनीति इन दिनों गरमा गयी है। झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय के कथित अपमानजनक बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार विधायक समर्थक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ा विरोध जताया और श्रवण राय से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने कहा कि हाल ही में सांसद ढुल्लू महतो की आभार यात्रा के दौरान श्रवण राय ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे महिलाओं की भावना आहत हुई है। 

उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह लगातार झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जायेगी।

साथ ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की गयी कि श्रवण राय सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा उन्हें तत्काल जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाये। रत्नेश कुमार ने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा तथा जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,934