- रांची : लकवाग्रस्त मुन्ना गाड़ी को की गयी आर्थिक मदद
टीम एबीएन, रांची। आज जतरा टांड़ स्पोर्ट्स क्लब और विकास समिति के संयुक्त रूप में दिनांक 12 मई को कांके रोड मिसिर गोंदा निवासी और गंभीर रूप से लकवाग्रस्त मुन्ना गाडी को उनके आवास जाकर आर्थिक सहायता अध्यक्ष देव नारायण उरांव सदस्यों के द्वारा एकत्रित धन राशि उनके परिवार को दिया गया और भविष्य के जरूरत को समय पर पूर्ण करने और आवास को योजना के माध्यम से या मुहल्ला के निवासियों ने मरम्मत करवाने का भरोसा दिया। बता दें कि मुन्ना गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं।
इस सहयोग के लिए जतरा टांड़ विकास समिति के सदस्यों ने निजी रूप से धन एकत्रित कर सहायता की हैं आज रत्नेश कुमार, विवेक उरांव, गोल्डी शर्मा, उज्ज्वल, गणेश तिवारी, अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, रामनारायण खलखो, राणा मिश्रा, प्रदीप लकड़ा उपस्थित थे।