Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20-21 को झारखंड में

विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20-21 को झारखंड में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20,21 मई दो दिन के झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचने वाले हैं। 20 मई को विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक, रांची में प्रांत मातृशक्ति टोली तथा  सामाजिक  समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन संध्या 6:30 बजे से   महानगर  कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया अपने प्रवास के दौरान वे  रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्य करने वाले समाज के अन्य लोगों से भी मिलेंगे। श्री विनायक के साथ पटना क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे जी भी पूरे समय उपस्थित रहने वाले है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,613