Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिम सिंहभूम : बस को ओवरटेक करने में तीन ने गंवायी जान

पश्चिम सिंहभूम : बस को ओवरटेक करने में तीन ने गंवायी जान
विज्ञापन

बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले में शुक्रवार शाम एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, तभी चक्रधरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्रधरपुर-सोनुआ सड़क पर एक निजी स्कूल के पास एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश करते समय मोटरसाइकिल चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार बस के नीचे आ गयी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर स्थित उपमंडल अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,045