Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गैस कनेक्शन के नाम पर ठगी करनेवाले छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

गैस कनेक्शन के नाम पर ठगी करनेवाले छह साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
  • गैस कनेक्शन के नाम पर APK फाइल भेजकर करते थे साइबर क्राइम, पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। साइबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि साइबर क्राइम का कोई एक पैटर्न नहीं है जिससे की यह पकड़ में जल्दी नहीं आ पाता है। इससे बचने का केवल एक ही उपाय है वह है सतर्कता। अगर आप सतर्क नहीं है तो साइबर क्रिमिनल कब और किस तरह से आपके अकाउंट में सेंध लगाएंगे, इसका पता करना मुश्किल है।

झारखंड के गिरिडीह से साइबर क्राइम का नया मामला सामने आया है। जिसमें अपराधी गैस कनेक्शन के जरिए अकाउंट में सेंधमारी कर रहे थे। देश में इस वक्त गैस सिलिंडर और कनेक्शन को लेकर काफी होड़ मची है। ऐसे में साइबर अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, साइबर अपराधी गैस कनेक्शन का  APK फाइल भेजकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। इस मामले में छह साइबर ठगों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सफलता गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली सूचना पर मिली है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद के इलाके में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को दबोचा है।

गिरफ्तारी साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में हुई है। सभी को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी, कोठाहरिया जंगल से पकड़ा गया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल वऔर आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू शामिल है।

कैसे करते थे APK फाइल से ठगी

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फर्जी APK फाइल का लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक कर बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे। इनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,646