Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिहार भेजी जा रही थी शराब, एक्सयूवी के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार भेजी जा रही थी शराब, एक्सयूवी के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
  • बिहार भेजी जा रही 100 बोतल अवैध शराब के साथ एक्सयूवी-500 जब्त, तस्कर गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

दंगवार ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध देशी टनाका शराब बरामद की। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला को 13 मई 2026 को करीब 11:30 बजे रात को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 वाहन से शराब लोड कर दंगवार मार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही दंगवार ओपी चेक पोस्ट के समीप हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,196