Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोरिया-चिरौंदी रोड पर जाम में फंसा रांची डीसी और एसएसपी का काफिला

बोरिया-चिरौंदी रोड पर जाम में फंसा रांची डीसी और एसएसपी का काफिला
विज्ञापन

आधे घंटे तक थमी रह गयी रफ्तार 

टीम एबीएन, रांची। रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी, जब बोरिया-चिरौंदी रोड पर जाम के बीच रांची डीसी और एसएसपी का काफिला ही फंस गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर भारी जाम के कारण अधिकारियों की गाड़ियां काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सकीं। लगातार सायरन बजने के बावजूद रास्ता खाली नहीं हो पा रहा था। 

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने किसी तरह रास्ता क्लियर कराया, तब जाकर काफिला आगे बढ़ सका। इस दौरान आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरिया-चिरौंदी रोड पर जाम लगना अब रोज की समस्या बन चुकी है। सड़क संकरी होने, जगह-जगह अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यहां दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। 

आज जब खुद प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंस गयीं, तब इलाके में यह चर्चा तेज हो गयी कि क्या अब इस समस्या पर प्रशासन सख्त कदम उठायेगा या फिर यह मामला भी कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चला जायेगा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,138