एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। आज हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस हजारीबाग में आजसू छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार-मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम मिश्रा ने की, जबकि संचालन सत्यम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. सौरभ शर्मा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, चतरा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी, महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव संगीता बरला, केंद्रीय सचिव विजय वर्मा, केंद्रीय सदस्य भोला महतो एवं केंद्रीय सदस्य संदीप सिंह शामिल हुए।
यह बैठक आजसू छात्र संघ द्वारा छात्र हित में लगातार किए जा रहे आंदोलन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने के आश्वासन के बाद आयोजित की गयी। बैठक में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आजसू छात्र संघ के छात्र नेता एवं मदर विंग के अभिभावकगण भी शामिल हुए।
बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर व्यापक चर्चा की गयी। उपस्थित नेताओं एवं प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा छात्र हितों की आवाज मजबूती से उठाने का अवसर मिलता है।
बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की गयी, ताकि सभी महाविद्यालयों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी जिलों में छात्र-छात्राओं को संगठित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मनोज महतो, बिशु राजवार, अरुण दांगी, मंजीत सिंह भोक्ता, धीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, भूणेश्वर महतो, अजय मंडल, आकाश कुमार एवं विशेश्वर बेदिया सहित सभी जिलों से आये आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी, छात्र नेता एवं मदर विंग के वरिष्ठ अभिभावकगण उपस्थित थे।