Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन
विज्ञापन
  • चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन
  • 73 वर्ष की आयु में रांची में ली अंतिम सांस

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले उन्हें बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से रांची स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। 

श्री सिंह ने अविभाजित बिहार के गुमिया से 1985, 1990 और 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते। 2009 में उन्होंने झारखंड का हिस्सा बन चुकी उसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।

सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे अविभाजित बिहार सरकार तथा राज्य के गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 

मुख्यमंत्री ने सिंह के जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते कहा, मरांग बुरु (ईश्वर) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों और समर्थकों को संबल दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,048