Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

व्यावसायिक प्रशिक्षक के बकाया 13 माह के वेतन तत्काल भुगतान किया जाये : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
व्यावसायिक प्रशिक्षक के बकाया 13 माह के वेतन तत्काल भुगतान किया जाये : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय घेराव उग्र प्रदर्शन में देवेन्द्र नाथ महतो का मिला समर्थन 

अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा कल शक्ति प्रदर्शन 

देवेन्द्र नाथ महतो सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ जेईपीसी कार्यालय अंदर घुस गये हुआ बवाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक 13 महीने से बकाया मानदेय की मांग को लेकर रांची पहुंचकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो का समर्थन मिला।  मौके पर जेईपीसी निदेशक शशि रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।  

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिूलों में कार्यरत सभी व्यवसायिक प्रशिक्षक झारखंड राज्य वित्तपोषित हैं, सभी प्रशिक्षक निरंतर अपने तयित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं किंतु लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण प्रशिक्षकों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  

मौके पर झारखंड राज्य वित्तपोषित व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश, उपाध्यक्ष प्राण सौरभ, सचिव मनोज कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जानकारी दिया कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद उदासीन रवैया अपनाया हुआ है इसलिए इस बार वेतन भुगतान जब तक नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा, कल रांची में शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,859