Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची से फिर बच्ची गायब, सूचना दें मिलेगा 50,000 ईनाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची से फिर बच्ची गायब, सूचना दें मिलेगा 50,000 ईनाम
विज्ञापन

18 महीने की बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप, सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम देगी पुलिस 

टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हुई 18 महीने की बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्ची शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी।  

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बच्ची के उसके घर के पास से बहने वाले किसी नाले में गिर जाने की आशंका है। पुलिस बच्ची का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है। 

रांची शहर के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया, बच्ची अपने घर से लापता हुई है और अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। हमने उसकी जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कई थानों को अलर्ट पर रखा गया है और बच्ची की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन