Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : स्कूली बच्चे लेकर जा रही वैन पलटी, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : स्कूली बच्चे लेकर जा रही वैन पलटी, दो गंभीर
विज्ञापन

लातेहार में स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी पलटी, कई बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में आठ से अधिक बच्चे घायल हो गए इनमें दो बच्चों को गंभीर चोट आयी है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय होकर राहत कार्य में जुट गयी हैं। 

दरअसल, बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित सैंट क्लारेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी के बाद सवारी गाड़ी पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वाहन चालक के द्वारा एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट कर खेत में जा गिरी। 

घायल बच्चों में दो की हालत गंभीर 

इधर, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल सक्रिय हो गये और गाड़ी में सवार सभी बच्चों को तत्काल दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को भी दी। सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए।

सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुछ घायल बच्चों को अभिभावकों द्वारा प्राइवेट अस्पताल में भी ले जाया गया। घायल बच्चों में दो बच्चों को गंभीर चोट आयी है। इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। 

स्कूल प्रबंधन को दिया जायेगा नोटिस 

इधर, इस संबंध में अंचल अधिकारी लवकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली, वह तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि घायल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस देकर बैठक की जायेगी और उन्हें निर्देश दिया जायेगा कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियों के चालक एक्सपर्ट हों। इसके अलावा गाड़ी की फिटनेस भी दुरुस्त हो यदि किसी स्कूल में पुरानी गाड़ी चलाई जा रही है तो उसे तत्काल हटाना होगा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,150