Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिम सिंहभूम : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिम सिंहभूम : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अकेली थी महिला... तभी घर में घुस गये 3 दरिंदे, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म; तीनों गिरफ्तार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता द्वारा छह मई को शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां की गयी। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चाईबासा सदर) बहमन टूटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।  

घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार जयराजू और टूटी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता के गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,923