Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : धरना पर बैठा व्यवसायी निकला कोरोना संक्रमित, सीएचसी में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : धरना पर बैठा व्यवसायी निकला कोरोना संक्रमित, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता कुंजलाल साव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। धरने के 9वें दिन शुक्रवार की रात्रि में जिला प्रशासन की ओर से कुंजलाल का हेल्थ चेकअप किया गया तो डॉक्टर को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद कोरोना जांच कराई गई तो जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें तत्काल बगोदर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गिरिडीह में सर्दी काफी बढ़ गई है। लोग से ठंड से बचने के लिए घरों से कम निकल रहे हैं। इसके साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके बावजूद कुंजलाल अपनी मांगों को लेकर खुले आसमान के नीचे पिछले 9 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से धरना खत्म कराने को लेकर ठोस पहल नहीं कराई गई। कुंजलाल साव ने कहा कि उप विकास आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए बगोदर थाने में ऑनलाइन आवेदन दिया था। लेकिन एफआईआर नंबर अब तक नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है तो प्रशासन एफआईआर दर्ज करने वाले सक्षम अधिकारी के नाम बताए। एफआईआर के बाद अनुसंधान में आरोप गलत साहिब हुआ तो मेरे विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला बगोदर बस स्टैंड स्थित मॉर्केट कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से जुड़ा है। दुकान के आवंटन करने के बाद तत्काल आवंटन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन