- नोर्थ मार्केट रोड स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर,में 16 मई को मनाई जाएगी शनि जयंती
टीम एबीएन, रांची। प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में शनिवार, 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या एवं शनिवार के शुभ संयोग पर शनि जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी।
मंदिर परिसर में प्रातःकाल से भगवान शनि देव का विशेष श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, शनि चालीसा पाठ एवं जाप का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु तिल का तेल, काला तिल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं शनि कृपा की कामना करेंगे।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनि जयंती के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा प्रसाद वितरण एवं संधया भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की निवेदन की है।