- पंसस के नेतृत्व में लोटनिया के ग्रामीणों ने विधायक से 200 केवी ट्रांसफार्मर व तार पोल बदलने की मांग
- विधायक ने जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की दिया आश्वासन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत लोटनिया के पंचायत समिति सदस्य धनंजय यादव के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण युवाओ ने हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास पुरन्दर विगहा पंहुचकर बिजली समस्या को लेकर एक ज्ञापन दिया है।
जिसमे ग्रामीणों ने कहा हैं कि 14 वर्षों से इस गांव में मात्र 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जबकि आबादी पहले के अपेक्षा दोगुना हो चुकी बिजली की खपत बढ़ गयी हैं। वहीं 11 हजार की जर्जर तार व पोल की स्थिति काफी खराब हैं जिससे आये दिन दुर्गघना की आमंत्रण देता हैं। ग्रामीण ने 200 केवी का ट्रांसफार्मर व तार व पोल बदलने की गुहार लगाई हैं।
वहीं ग्रामीणों के समस्या को सुनते हुए विधायक ने बिजली विभाग को अभिलम्भ समस्याओं को दूर करने की निर्देश देते हुए ग्रामीण को बहुत जल्द बिजली समस्याओं से निजात दिलाने की आश्वासन दिया है। आवेदन देने वालो में पप्पू अंसारी, खालिद अंसारी, छोटू, आकाश यादव, ब्रांडी यादव, यशवंत यादव, बबन यादव, राहुल यादव, कैफ अंसारी, एजाज अंसारी आदि लोग शामिल थे।