Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दस थैलेसीमिया बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दस थैलेसीमिया बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी
विज्ञापन

08 मई विश्व थैलेसीमिया दिवस विशेषांक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर में ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी अब तक अपने जीवन काल में 80वीं बार रक्तदान कर चुके हैं और आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रसिद्ध हैं तथा नये-नये युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। राजेश मार्डी कोल्हान प्रमंडल के पहले आदिवासी युवा हैं जिन्होंने अब तक सबसे अधिक बार रक्तदान किया हैं। 

वर्ष 2019 में पहली बार पोटका प्रखंड के रासुनचोपा निवासी मंगल सोरेन की एकमात्र थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची आरोही सोरेन को गोद लिया था और उन्हें हर माह ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। राजेश मार्डी का यह प्रयास अब भी जारी है और अब तक इन्होंने कुल दस थैलेसीमिया पीड़ित आदिवासी बच्चों को गोद लिया है और इनके प्रयास से इन बच्चों को हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर से नि: शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। 

इनके इस साहसिक फैसले से कई संगठनों के द्वारा राजेश मार्डी को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इसपर राजेश मार्डी ने कहा कि उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस होता है कि उनके प्रयास से कई बच्चों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो रहा है।  

राजेश मार्डी द्वारा गोद लिये गये बच्चे 

  1. आरोही सोरेन, रासुनचोपा, पोटका 
  2. सुमन टुडू, महेशडूबा, घाटशिला 
  3. सचिन मुर्मू, चिरुगोड़ा, घाटशिला 
  4. अरुण तापे, नादुंप, सुंदरनगर 
  5. आर्यन मुर्मू, कुईलीसूता, मुसाबनी 
  6. प्रिया टुडू, मोड़दा, डुमरिया 
  7. निशा कंसारी, राजदोहा, नरवा 
  8. बिमला सोरेन, रुगड़ीडीह ओड़िशा 
  9. लिजा मुर्मू, कुमीरमुडी, ओड़िशा 
  10. सुमन टुडू, सीनी सिदमा सराईकेला
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,221