Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तमाड़ : तेज रफ्तार ले डूबी दो जिंदगी...

तमाड़ : तेज रफ्तार ले डूबी दो जिंदगी...
विज्ञापन

जेगो तालाब में समायी कार, शादी से लौट रहे दो लोगों की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, तमाड़/ रांची। थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी। यह घटना चालाडी गांव के पास घटी जब एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। 

कार का संतुलन बिगड़ने से हुई घटना 

कार सवार समेत सभी लोग रामगढ़ जिले के बरलंगा ओपी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। लौटने के दौरान चालाडी गांव के समीप अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे तालाब में जा गिरा। 

कार में मौजूद एक व्यक्ति ने तैरकर जान बचायी 

हादसे के बाद कार तेजी से पानी में डूबने लगी। कार में मौजूद शुभम गुप्ता किसी तरह बाहर निकल आया। उसने स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

पुलिस ने तालाब में फंसे लोगों को बाहर निकाला 

सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 42 वर्षीय करमजीत और 40 वर्षीय रिंकी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। 

स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि कार सवार लोग नशे की हालत में हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,908