Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार सोशल ने मीडिया   हेमंत सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद जिला प्रशासन, विधायक रागिनी सिंह को लिखा कि धनबाद बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर हाइवा के चपेट मे आने से सिंह नेचुरल आउटसोसिंग कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।

मृतक  गोधर 4 नंबर का रहने वाला था। रत्नेश कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटी है जिससे कर्मी की मौत हो गई रत्नेश कुमार ने ये भी मांग कि है कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं नौकरी दिलाने में सहयोग करने की कृपा करें।

इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उन्हें शांति प्रदान करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन