Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : कार-बाइक की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : कार-बाइक की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। ईटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस घटना में कार सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम करीब सात बजे चौपारण-ईटखोरी सड़क पर परसौनी चौक के पास ईटखोरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पासवान (19) और अभिषेक पासवान (22) के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निवासी थे।  

ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया, तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों चचेरे भाई थे और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,800