रक्तदान के सच्चे नायक निकले बृजेश शर्मा, 36वीं बार रक्त देकर बचायी मरीज की जान बना चर्चा का विषय
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा फिर से एक बार चर्चा में है। क्योंकि भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा लोगों तथा समाज के लिए उम्मीद की नयी किरण जगाते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 36वीं बार रक्तदान कर एक मरीज की जान बचायी है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह उनके भीतर बसे मानव सेवा के जज्बे और समर्पण की कहानी बयां कर है।
आज के समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में किसी अजनबी की मदद के लिए आगे आना वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। बता दें कि शनिवार रात्रि के समय जब अधिकतर लोग आराम कर रहे थे, उस वक्त सचिन साहू को एक फोन कॉल आया। जिसमें जल्द रक्त की मांग की गयी। उस वक्त सचिन ने बिना कुछ सोचे समझे भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा को फोन कर बताया।
जैसे ही बृजेश को पता चला, वह बिना संकोच किया भाजपा के सक्रिय सदस्य अशोक कासकर को ले अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और एक मरीज की जान बचायी। जिसकी आज शहर भर में चर्चा है। यह नेक कार्य दर्शाता है कि उनके लिए मानवता और सेवा सबसे पहले है। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
उनका यह कार्य सिर्फ एक व्यक्ति की मदद तक सीमित नहीं है,बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देता है कि रक्तदान एक महान दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है। बृजेश शर्मा का योगदान निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होगा।