टीम एबीएन, रांची। डा संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 264 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
मौके पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत, सत्तू पानी का वितरण महिला समिति की आशा सिंह, आशा मिश्रा और नंदरानी पाठक के सौजन्य से किया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने प्रभु श्याम एवं राधा कृष्ण पर आधारित मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल,पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।