Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत
विज्ञापन
  • अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को दोपहर 2:20 बजे  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट से आगमन पर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। विदित हो कि बसंत मित्तल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार रांची आगमन हुआ  एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं हरियाणा संघ के सहसचिव प्रमोद सारस्वत ने जोरदार स्वागत किया, जिसमें अंग वस्त्र, रजनीगंधा गजरे की माला, गेंदा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ एवं राजस्थानी पगड़ी पहना कर नागरिक अभिनंदन किया।

ज्ञातव्य हो कि सन 1975 में स्थापित 1975 से 1981 तक किशन मोदी, 1981 से 1999 तक बनारसी दास गुप्त, 1999 से 2000 तक विजय किशन चौधरी, 2001 से 2009 तक प्रदीप मित्तल, 2010 से 2017 तक सुरेन्द्र गुप्ता, 2017 से 2026 तक गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

झारखंड की राजधानी रांची से निकल कर बसंत मित्तल ने यह उपलब्धि हासिल की है।
मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, अजय मारू, पुनीत पोद्दार एवं प्रदीप राजगढ़िया, मनोज बजाज ने जीत की विशेष बधाई दी है। 

मौके पर मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम अग्रवाल, अमित सारस्वत, सिद्धार्थ मित्तल, रजत आनंद कुमार, शिल्पी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंशिका मित्तल, नीरव कुपावत, प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, प्रेम मित्तल,  रतन नारनौलिया,  काशी अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, दीपक पारिक, रवि शर्मा, संजय  सर्राफ सहित अनेक गणमाण्य उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,827