Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तीन दिन की नवजात के साथ महिला गिरफ्तार, जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीन दिन की नवजात के साथ महिला गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 3 दिन की नवजात बच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना गुरुवार शाम की है जब एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शाम 4 बजे निखत परवीन नामक एक महिला को संदिग्ध हालत में बच्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला बच्ची को मुबंई ले जाने की फिराक में थी। बच्चे का प्रमाण पत्र मांगे जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को हिरासत में लेकर जिला पुलिस को सूचना दी। जिला पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के साथ पकड़ी गई महिला को आज (14 जनवरी) जेल भेज दिया गया है। कोतवाली थाना इंचार्ज शैलेश कुमार के अनुसार आरोपी महिला सोनाहातू की एक दंपति से बच्ची को 22 हजार में खरीद कर झारखंड से बाहर जाने के फिराक में थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,030