Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
  • झारखंड : सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद
  • झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाये गये सघन सर्च आॅपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। 

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च आॅपरेशन जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,814