Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विमरला माइंस में कार्य शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विमरला माइंस में कार्य शुरू
विज्ञापन

विमरला माइंस में कार्य शुरू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज विमरला माइंस पहुंचा, विमरला माइंस पिछले सप्ताह से बंद चल रही थी क्योंकि लोडरों की कुछ मांग थी जिसको लेकर कंपनी और लोडरो के बीच समिति नहीं बन रही थी।

इसके पश्चात आज लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारी माइंस पहुंचे, लोडरों एवं कंपनी एवं ड्राइवर के साथ बैठक की, बैठक में बहुत सारे मुद्दे पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि सुबह 6:00 से टोकन दिया जाएगा और कोई भी गाड़ी को वीआईपी नहीं माना जाएगा।

सबको सामान्य रूप से टोकन एवं लोडिंग एवं ट्रिप दिया जाएगा ,ब्रेकर मशीन 2 से 3 दिन में चालू हो जाएगी और जहां पर माल डम्प किया जाएगा वहां पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी, इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनाई गई।

आज की बैठक में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा उपाध्यक्ष शशिकांत दास ,उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी एवं कंपनी की ओर से माइंस मैनेजर किरण शंकर सिंह, रवि कुमार, लोडरों की तरफ से बाबूलाल उराव सुकूल उरांव महेश लोहरा दिलीप उरांव एवं चालकों की ओर से तस्लीम, शमशाद, अजय, रवि ,सोनू संजय राम सहित सैकड़ो ट्रक लोडर एवं चालक मौजूद थे। वार्तालाप पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और आने वाले समय में भी सभी ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,090