- गिरिडीह : कार-बस की टक्कर में शादी से लौट रहे दो की मौत
- शादी से लौट रहे परिवार के साथ भयानक हादसा,
- कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में गुरुवार सुबह एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना धनवार थाने के अंतर्गत लाल बाजार इलाके में हुई।
धनवार थाने के प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया, एक कार की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के समय कार में सवार सभी सात लोग शादी के समारोह से लौट रहे थे।
कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान बंगाली हादी (70) और कुमकुम कुमारी (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।