Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, रूक-रूक कर फायरिंग

चाईबासा : पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, रूक-रूक कर फायरिंग
विज्ञापन
  • चाईबासा : पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, रूक-रूक कर फायरिंग
  • पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सर्च आपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने पीटीआई को बताया कि यह मुठभेड़ गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्रों की सीमा पर जंगल में चल रहे सर्च आॅपरेशन के दौरान शुरू हुई। यह अभियान जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ चला रहा था।

बोरोई इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी

उन्होंने कहा कि गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में नक्सलियों का कौन सा गुट शामिल है।

मिसिर बेसरा पर एक करोड़ का इनाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साल की शुरूआत में कई शीर्ष नक्सली नेताओं के मुठभेड़ों में मारे जाने के बाद अब क्षेत्र में केवल सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ही अपने दस्ते के साथ सक्रिय है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। एसपी अमित रेणु ने कहा कि क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया होने तक सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,120