Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : धुर्वा डैम से लापता युवक का शव बरामद

रांची : धुर्वा डैम से लापता युवक का शव बरामद
विज्ञापन
  • रांची : धुर्वा डैम से युवक का शव बरामद, सोमवार से लापता था अमन कुमार

टीम एबीएन, रांची । धुर्वा डैम से अमन नाम के युवक का शव बरामद हुआ है। अमन सोमवार से ही लापता था। उसके शव को आज मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने डैम से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। अमन कुमार धुर्वा के आदर्श नगर का निवासी था।

नगड़ी पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम धुर्वा डैम के पास एक स्कूटी और चप्पल लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पुलिस की एक टीम छानबीन करने गई लेकिन ज्यादा अंधेरा होने की वजह से युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने एबीएन को बताया कि इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दे दी गई थी। आज एनडीआरएफ की टीम ने डैम में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान कुछ दूरी पर युवक का शव पानी पर नजर आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक युवक के परिजनों की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डैम में नहाने के दौरान हुई है या उसने आत्महत्या की है। 

उन्होंने यह भी बताया कि युवक के परिजन स्कूटी को लेकर जा चुके हैं। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि युवक की मौत के बाद भी अबतक परिजनों ने थाना में आकर किसी तरह की लिखित शिकायत क्यों नहीं दर्ज करायी। इस बात की भी चर्चा है कि कल रात युवक ने ध्रुव डैम में खुद छलांग लगायी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,657