Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
  • जमशेदपुर: रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नौकरी के साथ करता था ठेकेदारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले के बागबेड़ा में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जमीन विवाद और ठेकेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारों की तलाश जारी है।

जमशेदपुर में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे लॉबी गेट के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम को निशाना बनाते हुए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही ज्ञानेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावरों ने बेहद नजदीक से ज्ञानेन्द्र को गोली मारी और फरार हो गए। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

जमीन कारोबार और ठेकेदारी से जुड़े थे तार

मृतक ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम आदित्यपुर के रहने वाले थे और रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। हालांकि खबर यह भी है कि वे रेलवे की नौकरी के साथ-साथ जमीन के कारोबार और ठेकेदारी के कार्यों में भी सक्रिय थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,118