Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा कोषागार से 27 लाख का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR

चाईबासा कोषागार से 27 लाख का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR
विज्ञापन
  • चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपए का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिला के चाईबासा कोषागार से कथित तौर पर 27 लाख रुपए के गबन के मामले में राज्य पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने को बताया कि जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कोषागार से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के संबंध में सिपाही के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

एसपी ने बताया, कोषागार कार्यालय में तैनात एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है जो इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उनके खिलाफ भी जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इससे पहले शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी की जांच शुरू होने की जानकारी दी थी। उसी दिन सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) बहमन टूटी ने जिला कोषागार का निरीक्षण भी किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,820