Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा में

अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा में
विज्ञापन
  • अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा में

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज के राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता  एवम लोहरदगा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य उदय कुमार गुप्ता ने आज सूंड़ी समाज के रीढ़ उदय शंकर प्रसाद साहू तथा धीरज प्रसाद साहू पूर्व राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर तीन मई दिन रविवार को लोहरदगा में  सूंड़ी समाज राष्ट्रीय कार्यदल की होनेवाली बैठक को लेकर निमंत्रण दिया तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने हेतु निवेदन किया गया। 

इस राष्ट्रीय कार्यदल बैठक का मुख्य उद्देश्य सूंड़ी समाज के लोगो को एक छाता के नीचे लाना तथा समाज से बिखरे व अलग चल रहे संगठनों को सम्माहित कर पूरे राष्ट्र में एक  संगठन का निर्माण के साथ संगठित करना एवम सूंड़ी समाज का दशा तथा दिशा तय करना है। ताकि समाजहित में सभी मिलकर एक साथ ठोस निर्णय ले सके तथा आनेवाली समय मे समाज द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा सके एवं साथ ही साथ भविष्य में समाजहित में काम करने हेतु इसकी रूपरेखा तैयार करने का काम सफलतापूर्वक हो सके।

 ज्ञातव्य हो कि सन 1945 में लोहरदगा सूंड़ी समाज पुरोधा स्व. राय साहब बलदेव साहू जी द्वारा अखिल भारतीय सूंड़ी समाज का गठन अविभाजित बिहार के पटना सिटी में बैठक कर किया गया था तथा वही संगठन अनावरत काम करते रहा, परन्तु बीच मे इस संगठन से विभाजित होकर कुछ नये समानान्तर संगठन का निर्माण कर लिया गया, जो संगठन हित मे नही था। अतः एक बार पुनः स्व. राय साहब बलदेव साहू जी के पुत्र श्री उदय शंकर प्रसाद एवं श्री धीरज प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में इस समाज को एक छाता के नीचे लाने का  प्रयास के तहत इस राष्ट्रीय कार्यदल का बैठक आहूत किया गया है।

इस राष्ट्रीय कार्यदल बैठक में पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यों के सूंड़ी समाज संगठन के प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है, जिसमे दिल्ली, मुंबई, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, असम के साथ साथ नेपाल के सूंड़ी समाज अध्यक्ष इत्यादि ने अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान कर चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,787