Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनी
विज्ञापन
  • रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनी
  • जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या, दान पेटी लूटकर फरार हुए अपराधी; इलाके में दहशत का माहौल

टीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी समेत कई सामान चुरा लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी। 

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से प्रारंभिक तौर पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही गयी है, ताकि परिवार और बच्चों के भरण-पोषण में मदद मिल सके। 

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि गार्ड मंदिर परिसर में सो रहा था, तभी चोर अंदर घुसे और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गये। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने गार्ड का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि स्थानीय अपराधियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,087