- मजदूर का शोषण और उनपर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो
- रांची खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट कापड़ा फैक्ट्री के मजदूर के आंदोलन को मिला जेएलकेएम का साथ
टीम एबीएन, रांची। रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन देरी, प्रति पीस वेतन, बकाया मजदूरी और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ छेड़े गये आंदोलन के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने आॅन द स्पोर्ट कटौती की गई मासिक वेतन राशि वापस लौटाते हुए बकाया वेतन भुगतान करने की गयी। प्रत्येक माह के 10 तारीख तक मासिक वेतन भुगतान करने की सहमति बनी।
इसके साथ साथ मजदूरों के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने वाले अधिकारी को प्रबंधन से निष्काशित किया गया एवं मजदूरों की मुख्य माँग प्रति पीस दर वेतन पर नहीं बल्कि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मासिक मजदूरी के अनुसार वेतन देने की मांग भी पूरी कर ली गयी। मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मजदूर के साथ हो रही अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
आंदोलन का सार्थन देने पहुंचे जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो, महासचिव मार्शल महतो, रांची महानगर अध्यक्ष संजय महतो, विराट महतो, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिल्पा महतो, युवा मोर्चा राजू महतो, जेएलकेएम रामगढ़ नेता संतोष महतो, आजसू नेता बबलू महतो के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे। आंदोलन में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए थे।