Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : तीन वाहनों की टक्कर में दो मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो : तीन वाहनों की टक्कर में दो मौत
विज्ञापन
  • बोकारो : तीन वाहनों की टक्कर में दो मौत
  • भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के फोरलेन रजरप्पा मोड़ के समीप तेज रफ्तार तेल टैंकर और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे की चपेट में एक आॅटो भी आ गया और 2 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक और आॅटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आॅटो समेत तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन